Jar Success Story
Jar Success Story

हैलो! इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज हम बात करने वाले हैं बिहार के एक छोटे से घर से निकले व्यक्ति की जिसने सिर्फ 12 महीने में 2000 करोड़ रूपये की कंपनी बना डाली है। इनकी कहानी उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा दायक हैं जो आपनी जिन्दगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं।

हम जिस हस्ती के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम Misbah Ashraf  है। ये एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मे हैं। इन्होंने इस कंपनी को बना कर सिर्फ इंडिया में ही नहीं पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया है। आज लोग उन्हें इस स्टार्टअप की वजह से ही इतनी वैल्यू दे रहे हैं और आप भी इस startup की वजह से उनका नाम जान पा रहे हैं। इस startup का नाम है Jar

हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा करके दिखाया है जो की आप सोच भी नही सकते। 

चलिए हम बताते हैं Jar Success story के बारे में - कि किस तरीके से उन्होंने इतनी सक्सेस हासिल करी।


कौन हैं Misbah Ashraf ? Jar Success Story:

जैसे कि हमने बताया मिस्बाह अशरफ इंडिया के स्टेट बिहार के रहने वाले हैं। इनका जन्म नालंदा जिले में हुआ था। ये एक बहुत ही साधारण से परिवार में जन्मे थे। इनके पिता एक स्कूल में साधारण से अध्यापक थे तथा माता घर में हाउसवाइफ थी। एक मिडिल क्लास परिवार मैं जन्मे मिस्बाह अशरफ को हमेशा से ही कुछ बड़ा करना था और अपना नाम बनाना था। इसलिए उन्होंने पैसे कमाने के लिए बहुत कम आयु से ही काम करना शुरू कर दिया था।

TitleJar Success Story
Company NameJar
Founder NameMisbah Ashraf
NativeNalanda, Bihar, India
Net worth164 Crore approx
Official Websitehttps://myjar.app/

मिस्बाह अशरफ ने कैसे की शुरुआत:

मिस्बाह अशरफ को शुरुआत से ही पता था कि उन्हें कुछ बहुत बड़ा करना है तो वह सिर्फ ऐसा बिजनेस स्टार्ट करके ही कर सकते हैं। उन्होंने यह देखा था कि जो भी लोग बहुत ज्यादा बड़ा कर रहे हैं वह ज्यादातर बिजनेस में हैं। इसलिए उन्होंने बिजनेस स्टार्ट करने की ही सोची। उन्होंने अपना हाथ पढ़ाई में भी आजमाया लेकिन वह कॉलेज से ड्रॉप आउट हो गए। उसके बाद में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ में मिलकर "CIBOLA" नामक कंपनी की शुरुआत करी।


असफलता के बाद ही मिलती है सफलता:

लेकिन ऐसा अक्सर होता है कि जो इंसान अपनी जिंदगी में बहुत बड़ा करना चाहता है उसे बहुत सारी असफलता का भी सामना करना पड़ सकता है। यही हुआ मिस्बाह के साथ। मिस्बाह ने जैसे यह कंपनी शुरू करी थी तो यह बहुत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और उन्हें फैलियर का सामना देखना पड़ा। उन्होंने इस कंपनी को बंद कर दिया।

उसके बाद में उन्होंने दूसरा बिजनेस शुरू किया जो  फिटनेस  पर आधारित था और उन्होंने इस स्टार्टअप का नाम रखा था "Marsplay"

कुछ समय तक उनका यह Marsplay नामक स्टार्टअप बहुत अच्छा चला। यह कुछ हद तक बहुत ही अच्छा कर रहा था। Misbah ashraf को इस बिजनेस के लिए बहुत सारी फंडिंग भी मिली थी लेकिन एक ऐसा टाइम आया जिस टाइम पर बिजनेस में बहुत ही ज्यादा महामारी चल रही थी। उस टाइम पर उन्हें इसमें काफी नुकसान झेलना पड़ गया और उन्होंने इस बिजनेस को भी foxy नामक कंपनी को बेच दिया।


Jar नामक startup से मिली Success। Jar Success Story:

मिशबाह अशरफ फेल होने के बाद में वह बहुत ही ज्यादा टूट चुके थे उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है क्या नहीं। क्योंकि जिस चीज में भी वह हाथ आजमा रहे थे। वह फेल हो जा रहा था। लेकिन फिर भी उन्हें पता थी कि अगर वह इतनी मेहनत कर रहे हैं तो उन्हें सफलता भी एक न एक दिन जरूर मिलेगी। उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।

इसके बाद उन्होंने 2021 साल में Jar नाम के स्टार्टअप की शुरुआत बैंगलौर से करी।

Jar एक ऐसा स्टार्टअप है जो की लोगों को फाइनेंशियल सुविधा उपलब्ध कराता है। यह एक fintech स्टार्टअप है जहां से बहुत सारे लोग ज्यादातर युवा, फाइनेंशियल हेल्प ले सकते हैं। इस स्टार्टअप में उन्होंने बहुत ही अच्छे से काम किया अपना दिन रात दिया और आखिर उन्हें सक्सेस भी मिली। इसी स्टार्टअप (Jar Success Story) की वजह से उनका नाम इस दुनिया में बना।


सिर्फ बारह महीने में ही उन्होंने इस कंपनी को 2000 करोड़ से ज्यादा बजट का startup बना दिया।

जार स्टार्टअप एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। 11 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया हुआ है। इसे बहुत ही ज्यादा विदेशी निवेशकों का फंडिंग भी मिल रहा है जिसके कारण इस स्टार्टअप की वैल्यू 2000 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है।


मिस्बाह अशरफ का फोर्ब्स सूची में आया नाम। Jar Success Story:

मिस्बाह अशरफ का नाम लोगों के लिए एक मिसाल बन गया और वह बहुत ही ज्यादा फेमस तो तब हुई जब उनका नाम इस स्टार्टअप की वजह से  2023 के "Forbes under 30" की सूची में टॉप 30 मैं आया।

Misbah Ashraf अपने राज्य बिहार से ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले किसी भी बिहार के इंसान का नाम Forbes की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था।




हमको मिस्बाह Ashraf की Jar Success Story से क्या सीख मिलती है?

दोस्तों , हमें मिस्बाह अशरफ की स्टोरी यह सिखाती है कि अगर हम किसी भी फील्ड में मेहनत करते हैं,भले ही हमें कितनी भी असफलता मिले, एक न एक दिन हमें सक्सेस भी जरूर मिलेगी।

हमें असफलताओं के कारण कभी भी अपनी डेस्टिनेशन से नहीं हटना चाहिए और जो भी मन में ठाना है उसके लिए मेहनत करते रहना चाहिए। एक न एक दिन हमें सक्सेस जरूर मिलेगी।

Also Read- 


आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट Jar Success Storyअच्छी लगी होगी और  Jar Success Story को लेकर पर्याप्त खबर मिली होगी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया करके अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

धन्यवाद। Please visit Again.