Arbaaz and Malaika
Arbaaz and Malaika

अरबाज ने मलाइका को किया इंस्टाग्राम से अनफॉलो -

जैसा कि हम जानते हैं की मलाईका अरोड़ा और अरबाज खान को तलाक लिए हुए काफी टाइम हो चुका है। अरबाज खान बॉलीवुड के एक बहुत ही अच्छे अभिनेता हैं। अरबाज, मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद जॉर्जिया अडरानी के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन उसके बाद Giorgia andriani के साथ भी उनका ब्रेकअप हो गया। हाल ही में उन्होंने सुरा खान नामक मेकअप आर्टिस्ट से शादी करके सभी को चौंका दिया है। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को भी आशंका नहीं थी कि वह सुरा खान के साथ में शादी करने वाले हैं।


अरबाज खान ने की सुरा खान से शादी-

अरबाज खान और सुरा खान शादी से पहले बहुत ज्यादा साथ में भी नहीं दिखे। इसलिए उनकी शादी सबके लिए चौंकाने वाली थी। उनकी शादी में दोनों परिवारों के सदस्य तथा दोनों कपल्स के दोस्त मौजूद थे। शादी होते ही शादी की फोटोस एवं वीडियो सोशल मीडिया पर एक तूफान की तरह वायरल हो गई थी। जो कि सबके लिए चौंकाने वाली थी। शादी में उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा मौजूद नहीं थी। लेकिन उनके दोनों बच्चे वहां पर जरूर मौजूद थे।


शादी होते ही किया अरबाज ने  मलाइका को अनफॉलो -

शादी से पहले अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। सुरा खान के साथ शादी के बाद अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है यह खबर उनके फैंस के बीच काफी सुर्खियों में है। हालांकि मलाइका अरोड़ा अरबाज को अब भी फॉलो कर रही हैं। आपको बताना चाहेंगे कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान की सुरा खान के साथ शादी से पहले एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे।


अरबाज खान ने कर लिया हैं Move on-

अरबाज खान के द्वारा मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करते ही लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग बोल रहे हैं कि नई शादी होते ही अरबाज खान ने move on कर लिया है। वह अपनी वर्तमान पत्नी सुरा खान के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। हाल ही में उनका ब्रेकअप Giorgia andriani के साथ हुआ था जिसके बाद वह काफी अपसेट दिखाई दे रहे थे। अब वह सुरा खान के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बताना चाहते हैं।


कुछ टाइम पहले दोनों बेटे के साथ दिखते थे हॉलीडे टूर्स पर

अरबाज खान का मलाइका को अनफॉलो करना लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला है क्योंकि उनके फैंस उन्हें अक्सर उनके बेटे के थ्रू एक साथ देखा करते थे। कभी कबार दोनों अपने बेटे के साथ एक साथ हॉलीडे भी मानते थे। लेकिन सुरा खान से शादी के बाद अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर अचानक से अनफॉलो कर दिया। जो की लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला है।


Malaika's Relationship status:

मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान के साथ तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। वह काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों से अनुमान लगाया आ रहा है कि दोनों कपल एक दूसरे से जल्द से जल्द शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।


मलाइका करना चाहती हैं जल्द ही शादी, शो पर कहा कुछ ऐसा --

हाल ही में मलाइका से झलक दिखलाजा शो में जब पूछा गया कि वह कब शादी करना पसंद करेंगी, मलाइका अरोड़ा का जवाब था कि अगर उन्हें कोई शादी के लिए पूछे तो वह जल्द से जल्द शादी करना चाहेंगी। यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी तेज वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


और ये भी पढ़ें -

आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट Arbaaz khan unfollow Malaika अच्छी लगी होगी और  Arbaaz khan unfollow Malaika को लेकर पर्याप्त खबर मिली होगी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया करके अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

धन्यवाद। Please visit Again.